फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खरीदारी करने आई महिला के गले से उड़ाई चेन

Thu, 18 Dec 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में खरीदारी करने आई महिला के गले से महिला उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अरोपियों की शिनाख्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी रीता गुप्ता खलीलाबाद स्थित सरौली अपनी बहन के घर पर आई थी। शनिवार को वह बहन के साथ बरदहिया बाजार में खरीदारी करने गई थीं। रीता ने बताया कि कबीर आश्रम बरदहिया बाजार के पास तीन संदिग्ध महिलाएं उनके पीछे लग गईं। उनमें से एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। उन्होंने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रीता के अनुसार, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है और चेन उड़ाने वाली महिला साफ दिखाई दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें