फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती, उसके प्रेमी और माैसी पर हत्या का केस

Thu, 07 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। सिद्धार्थनगर के एक व्यक्ति की तहरीर दुधारा थाने में एक युवती, उसके प्रेमी तथा युवती की मौसी के खिलाफ अपने बेटे की हत्या व लूट का केस दर्ज कराया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। युवती बस्ती, उसकी मौसी सिद्धार्थनगर जबकि युवती का अज्ञात प्रेमी दुधारा थानाक्षेत्र के निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए गए अपने प्रत्यावेदन में सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिड़ई थानांर्गत कबरा गांव के निवासी चन्द्रबली पुत्र अलगू ने बताया कि उनके बेटे लवकुश की शादी बस्ती जनपद के रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव में तय हुई थ। 1 जून को उसकी सगाई रुधौली शिवमंदिर पर संपन्न हुई। 2 जून को हमारे गांव में रहने वाली उसकी मौसी ने मेरे पुत्र लवकुश को बुलाकर कहा कि तुम्हारी पत्नी जहर खाकर मर जाएगी। फौरन वहां चले जाओ।
मेरा बेटा इसके बाद रात में साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल व एक लाख रुपए लेकर चला गया। इसके बाद वह दुधारा थानाक्षेत्र के बाघनगर पुलिस चौकी से 300 मीटर दक्षिण कठिनइया पुल के पास घायलावस्था में मिला। पुलिस उसे कैली अस्पताल बस्ती ले गयी जहां उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 12 चोट आई थी।
विज्ञापन

मेरे बेटे की हत्या उस युवती जिसके साथ बेटे की सगाई हुई थी, उसकी मौसी तथा उसके दुधारा थानाक्षेत्र के अज्ञात प्रेमी ने मिलकर साजिश के तहत की थी। इस मामले में सीजेएम के आदेश पर दुधारा थाने में तीनों लोगों के खिलाफ हत्या, लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें