धनघटा। न्यायालय के आदेश और गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के भुलनचक गांव निवासी एक युवक की तहरीर पर महुली पुलिस ने नोक्ता गांव निवासी एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने, धमकी और रुपये निकाल लेने का केस दर्ज किया है।
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के भुलनचक गांव निवासी गोलू उर्फ रीतिक पुत्र बब्लू के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने 18 सितंबर 2025 को महुली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया है। तहरीर में गोलू उर्फ रीतिक ने बताया कि 28 मई 2025 को ग्राम नोक्ता में अपने मौसा हरिश्चन्द के घर पर लड़की की शादी में आया था।
विपक्षी शादी में विवाद उत्पन्न करने के नियत से गाली-गलौज देते हुए उसे मारने-पीटने लगे तथा 500 रुपये निकाल लिए तथा इस दौरान जान से मारने की धमकी दिए। महुली पुलिस ने गोलू उर्फ रीतिक पुत्र बब्लू की तहरीर पर नोक्ता गांव निवासी सतीश चन्द्र, विनय कुमार, अजय कुमार व बबिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद