फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरातियों से भरी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, छह घायल

Sat, 20 Apr 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली कस्बे के थाना रोड पर बृहस्पतिवार देर रात हुई घटना
विज्ञापन

- गोरखपुर जनपद के उरुवा से बस्ती के बनकटी जा रही थी बरात

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बे के थाना रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली और बारातियों से भरी बस में सीधी टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। दुर्घटना बाद बस की केबिन में बुरी तरह से फंसे चालक को आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। बस में सवार छह बाराती घायल हो गए। इस दौरान चपेट में आकर बाइकसवार घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। बस और बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दूसरे वाहन से बरातियों को गतंव्य स्थल के लिए रवाना किया गया।
गौरतलब है कि गोरखपुर जनपद के उरुवा से बरात लेकर बस बस्ती जनपद के बनकटी जा रही थी। बस कंडक्टर मुकेश मिश्र के मुताबिक करीब चालीस बराती सवार थे। बस जैसे ही महुली थाना गेट से चौराहे की तरफ बढ़ी। इसी दौरान एसबीआई बैंक के निकट सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बस को टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने उठा ले गई। दुर्घटना के बाद बस चालक रामाज्ञा पुत्र लालचन्द्र उम्र 35 साल केबिन में फंस गया। बचाव करने पहुंचे लोगों ने बस के आगे शीशा को तोड़कर चालक रामआज्ञा को बाहर निकाला। कंडक्टर मुकेश मिश्र के अलावा बाराती सोनू, अभिषेक, मोहन आदि घायल हो गए है। चपेट में आकर बाइक सवार अखिलेश कुमार घायल हो गया है। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। बस चालक रामाज्ञा और बाइक चालक अखिलेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने की बात कही जा रही है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। बारातियों को दूसरे वाहन से गतंव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें