कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि देर शाम को रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिली। मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम ने युवक के शव के शिनाख्त का प्रयास किया, इसके बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टया देखने से युवक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। एबुलेंस की मदद से शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।