फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना के लिए चलेगा जागरूकता अभियान, निकाली जाएगी प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में जनगणना 2027 के लिए नागरिकों को जागरूकता और डिजिटल प्रक्रिया की समझ विकसित करने के लिए प्रभात फेरी निकालने का निर्देश जारी किया गया है। रैली के माध्यम से लोगों को प्रगणक घर-घर आएंगे और उनका डेटा सुरक्षित रहने के विषय में आश्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोबाइल एप और पोर्टल पर होगी। लोगों को स्वगणना के विकल्प के बारे में सूचित करना, नागरिकों को यह बताना कि 33 महत्वपूर्ण सवाल घर, पानी, भोजन, वाहन, बिजली और शिक्षा आदि के विषय में पूछे जाएंगे। सबकी सही जानकारी देना अनिवार्य है। इस प्रभात फेरी के मुख्य नारे सही जानकारी, विकसित भारत, घर बैठे खुद मोबाइल एप से करें गणना, सुरक्षित डिजिटल जनगणना, हमारा अधिकार, प्रगति व विकास के लिए, जनगणना में भाग लें, होंगे। उन्होंने बताया प्रभात फेरी के माध्यम से यह सूचित किया जाए कि प्रगणक के पास आधिकारिक आईडी कार्ड होगा। नागरिक अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आधार नंबर या बैंक विवरण, जनगणना प्रगणकों के साथ कभी भी साझा न करें, क्योंकि यह जानकारी गोपनीय रहती है। अनजान व्यक्तियों को घर के अंदर बुलाने से पहले पहचान की पुष्टि करें। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी सुबह के समय जब लोग अपने घर पर होते हैं निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवक रहेंगे। फेरी में बैनर, तख्तियां लेकर नारेबाजी, पंफलेट वितरण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनगणना में शामिल होने की जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया प्रभात फेरी के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया जाएगा कि वे जनगणना को एक राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में लें और इसमें सक्रिय भागीदारी करें। प्रत्येक विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालने हेतु निर्देशित किया गया है।
इंसर्ट
जागरूकता अभियान में सभी विभाग होंगे शामिल
संतकबीरनगर। जनगणना को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस क्रम में जनपद में नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश जारी किया है। नगर पंचायत/पालिका अधिशासी अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायतों में 25 अप्रैल को पंयाचत क्षेत्रों में होर्डिंग लगाने, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 28 अप्रैल को व जिला विद्यालय निरीक्षक को 30 अप्रैल को सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालने, दो मई को जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/पालिका को शहरी क्षेत्रों में माइक से प्रचार प्रसार करने के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को जनगणना के विषय में अपने-अपने विभाग में संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें