फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ गया किशोर नहीं पहुंचा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के गिरधरपुर गांव के टोला बनपुरवा निवासी रामानंद का 16 वर्षीय लड़का पतिराम 10 जून को तामेश्वरनाथ गया था, लेकिन तब से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

किशोर के बाबा राम अचल ने बताया कि पतिराम 10 जून को तामेश्वरनाथ जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन तब से वह गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें