फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 46 करोड़ से खींचा जिले के विकास का खाका

Tue, 08 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद सदस्य।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से 46 करोड़ से जिले के विकास का खाका खींचा गया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन

सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान की मौजूदगी में अपर मुख्य अधिकारी राज कुमार शुक्ला ने कार्य सूची को बिंदुवार पढ़कर सदन में रखा। इसके बाद पशु बाजार उप विधि के दो बिंदुओं में संशोधन, ग्रामीण क्षेत्र में विज्ञापन पट्ट, हाेर्डिंग को नियंत्रित व विनियमित के लिए उप विधि बनाने पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहाकि सदस्यों ने जो भी प्रस्ताव दिए है उस पर कार्य कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने सदन में बाबा नरोत्तम दास कुटी, बाबा फुटेश्वरनाथ कुटी सिकरी, महादेव मंदिर गोरयाभार का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही जिला पंचायत विकास निधि से वार्ड नंबर 18 में दमकल की गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहाकि कठिनईया नदी के विभिन्न घाटों पर पुल बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

जिसमे विष्याहन्नू, देवरी, खरवनिया कला में पुल बनाया जाए। उन्होंने न्याय पंचायत सिकरी में विद्युत उप केंद्र बनाया जाए। जिससे बिजली की समस्या दूर हो। इसका प्रस्ताव रखा। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राज कुमार शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर गौहर अली खां, राहुल यादव बादल, कायनात फातिमा, रामसुरेश चौरसिया, विश्वकेतु यादव, राम सिंह, अंबरीश पाल, मनोज, संगीता सोनी, अंशिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें