फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिहार के भाजपा विधायक ने कबीर की समाधि व मजार का किया दर्शन

Wed, 31 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कबीर समा​धि का दर्शन करते बिहार के विधायक विष्णुदेव पासवान-संवाद
विज्ञापन
मगहर। बिहार के विधान सभा क्षेत्र दरौली जिला सिवान के भाजपा विधायक विष्णुदेव पासवान ने मंगलवार को सपरिवार सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा पहुंचे और कबीर की समाधि व मजार के दर्शन किए। इस दौरान प्रधान पुजारी संत रामसरन दास ने कबीर स्थली व उससे जुड़ी जानकारी से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कबीर गुफा को भी देखा।
विज्ञापन

विधायक विष्णुदेव पासवान ने कहा कि कबीर पूरे विश्व को प्रेम,सौहार्द का दर्शन देते नजर आते हैं। उनकी वाणी आज भी विश्व में प्रासंगिक है। उनको जानने व मानने वाले लोग पूरे विश्व में मौजूद हैं।कबीर जैसा संत सदियों में पैदा होता है। ऐसा संत जिसकी समाधि व मजार एक ही परिसर में स्थापित हो यह प्रायः कहीं भी देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द की इस भूमि पर आकर काफी उन्हें शांति की अनुभूति हुई। सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है, यह सुखद है। संत केशव दास,संत अरविंद शास्त्री, संत विनोद दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें