फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेशकीमती जमीन की वजह से आई 12 साल के रिश्तों में दरार

Sat, 24 Jan 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर- संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के देवरिया गंगा निवासी चंद्रशेखर व जिले के जनप्रतिनिधि के बीच 12 साल के मधुर रिश्तों में लखनऊ के मोहनलालगंज में खरीदी गई बेशकीमती जमीन ने दरार पैदाकर दी। पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2021 में लखनऊ के मोहनलाल गंज में 85 से 90 लाख रुपये में 8 बिस्वा जमीन खरीदी गई थी। उसमें दोनाें लोगों के रुपये लगे थे। अनुसूचित जाति की जमीन होने से सके नाम रजिस्ट्री हुई थी। स्टांप शुल्क में कमी के चलते वर्ष 2022 से लगातार नोटिस आ रहा था। पीड़ित के अनुसार, अंतिम नोटिस 37 लाख 78 हजार रुपये का आया था, जो अब तक जमा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि देवरिया गंगा गांव निवासी चंद्रशेखर और जनप्रतिनिधि की नजदीकियां वर्ष 2013-14 छात्रसंघ चुनाव के बाद बढ़ गई। इसके बाद से ही दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते रहे। वर्ष 2021 में लखनऊ के मोहनलाल गंज में करीब 8 बिस्वा जमीन का लगभग 85-90 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। अनुसूचित जाति की जमीन होने की वजह से बैनामा में समस्या आने लगी। आखिरकार, चंद्रशेखर के नाम से रजिस्ट्री कराई गई। जांच के बाद उसके स्टांप शुल्क की कमी पाए जाने के बाद नोटिस आना शुरू हुआ। इसी नोटिस के रुपये के लिए दोनों लोगों में विवाद की शुरुआत हुई।
वर्तमान में जमीन की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जमीन की रजिस्ट्री अपने पक्ष में कराने के लिए जन प्रतिनिधि दबाव बना रहे थे और नोटिस की रकम जमा न होने से चंद्रशेखर रजिस्ट्री से मुकर गया। 20 जनवरी को जन प्रतिनिधि की शह पर उनके सहयोगियों ने चंद्रशेखर की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में चंद्रशेखर का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल चंद्रशेखर शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंद्रशेखर का कहना है कि सीओ आए थे और घटना क्रम के बारे में पूछताछ की है। सीओ ने दो दिन का समय मांगा। आश्वासन दिया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस घटना स्थल निखरकपार के आसपास पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर अन्य आरोपियों काे भी चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। सर्विलांस टीम की मदद से उन सभी आरोपियों का सीडीआर खंगाला जा रहा है। जिससे घटना की जांच में सहयोग मिल सके।
-
निखरकपार चौराहे के पास फेंक दिया था मोबाइल
पीड़ित चंद्रशेखर ने बताया कि 20 जनवरी को निखरकपार चौराहे पर स्कार्पियो गाड़ी में उसे जबरिया बैठाने के बाद उसका मोबाइल को वहीं पर छीनकर फेंक दिया गया था। बाद में चंद्रशेखर के जीजा ने जब उस नंबर पर फोन किया तो फोन किसी अन्य ने उठाया और मोबाइल गिरा मिलने की जानकारी दी। उसके बाद जीजा के बताने पर वह मोबाइल को चंद्रशेखर के घर पर पहुंचा दिया। जीजा को मामले की भनक नहीं लग पाई। पुलिस के पहुंचने के बाद एवं फिर अस्पताल पहुंचने पर पूरे घटना की जानकारी परिजनों को हो पाई।
-
सीओ ने लिया पीड़ित का बयान
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को सीओ सिटी अमित कुमार ने प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया। पीड़ित ने सिलसिलेवार पूरे घटना क्रम की जानकारी दे दी। सीओ ने जांच के लिए दो दिन का समय लिया है। उसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
-
वारदात के बाद से ही परिजन सदमे में
चंद्रशेखर के साथ मारपीट के बाद से परिजन काफी सदमे में हैं। घायल चंद्रशेखर का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों ने कोतवाली खलीलाबाद का घेराव भी किया था।
-
पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें