फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। शुक्रवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कर आ रही टैक्टर ट्रॉली गड़थौलिया गांव के करीब पलट गई। जिससे ट्राली में बैठे एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

कोड़रा गांव के लोग शुक्रवार शाम कुआनो नदी में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कराकर घर लौट रहे थे। गड़थौलिया गांव के पास पहुंचते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के पलटने से कई लोग उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कोड़रा निवासी युवक ट्रॉली के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पीड़ित परिजनों का कहना है कि इस मामले में वह कोई कार्रवाई नही चाहते है। इस कारण थाने पर तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रुदल यादव ने कहा कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नही है। तहरीर मिलने परकार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें