फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की जांच शुरू

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछली बार जिन विद्यालयाें को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उन विद्यालयों की जांच शुरू हो चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा तो पिछली बार परीक्षा केंद्र बने 127 विद्यालयों को फिर से परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। डीएम ने समस्त एसडीएम को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षा में जनपद में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न हुई थी। कुछ परीक्षा केेंद्रों पर नकल की भी शिकायत मिली थी। जिसके बाद परीक्षार्थियों को रेस्टीकेट किया गया था। बोर्ड मुख्यालय इलाहाबाद में इस बार समय से पहले बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार देर शाम डीएम प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछली बार जितने परीक्षा केंद्र बने थे उन परीक्षा केंद्रों की जांच की जाए। देखा जाय कि वे विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने लायक हैं कि नहीं है। अगर परीक्षा केेंद्र बनने का मानक पूरा करते हैं तो उसकी संस्तुति के साथ एक सप्ताह में पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे परीक्षा केंद्रों पर निर्णय लिया जा सके।

पिछली बार 127 विद्यालयोें को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उन्हीं विद्यालयों की जांच का निर्देश डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को दिया है। एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षा केंद्राें के बारे में निर्णय लिया जा सकेगा। अगर विद्यालय मानक पूरा करते हैं तो उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या श्रीवास्तव, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें