फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी प्रशिक्षण के लिए गाइड लाइन जारी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघनगर। नि:शुल्क ड्रेस यूनिफार्म की गुणवत्ता और उनके क्रय एवं वितरण को लेकर शासन गंभीर है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत छह सदस्यों को उनके दायित्वों व कर्तव्यों की जिम्मेदारी के साथ निर्वहन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तय कर दिया गया।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक के 90 ग्राम पंचायत के 12 न्याय पंचायत के 126 प्राथमिक और 64 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के 1140 सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण न्याय पंचायतवार संबंधित विद्यालय के एनपीआरसी पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगा। प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों को ड्रेस वितरण क्रय करने और समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक वितरण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए छह मास्टर ट्रेनर एबीआरसी जफीर अली, जलालुद्दीन, फूलचंद, अब्दुर्रहीम, शमीम अहमद, महमूद अहमद को नामित किया गया है।
विज्ञापन


न्याय पंचायत वार प्रशिक्षण कार्यक्रम
सेमरियावां, परसाशेख पर 26 से 28 अक्टूबर
बजहरा, सालेहपुर न्याय पंचायत पर 29 से 31 अक्टूबर तक
बूधाकला, उमिला पर एक नवंबर से तीन नवंबर
पैली, तिलजा पर पांच से सात नवंबर तक
दुधारा न्याय पंचायत पर आठ से 10 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें