फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रही रौनक

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस पर मंगलवार को जिले में दुकानों पर लोगाें ने जमकर खरीदारी की। स्वर्ण दुकानों पर चांदी के सिक्कों की डिमांड ज्यादा रही। इसके अलावा बाइक एजेंसी तथा बर्तन की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। देर रात तक दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

इस बार बर्तन की की दुकानों पर नए सामानों की खरीदारी करते ग्राहक दिखे। दुकानदार भी ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से तैयार थे। गोलाबाजार की सड़कों पर बर्तन की दुकानें बड़ी संख्या में सजी थी। जबकि स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषण, सिक्कों के अलावा बर्तन और टीवी की खरीदारी करते लोग दिखे। दुपहिया वाहनों की एजेंसियाें पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी की। हालांकि सर्राफा दुकानदारों की माने तो महंगाई के कारण आभूषणों के हल्के आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे है।
कंप्यूटर पर भी बनेगा स्वास्तिक का निशानः दीपावली पर्व पर सायं काल लक्ष्मी गणेश की पूजन के लिए लोगोें ने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति प्रसाद चुनरी एवं पूजन सामग्रियां खरीदी। बाजार में लाइ 100 रुपये किलो, गट्टा और चीनी की मिठाई 80 रुपये किलो, रेवड़ी 80 रुपया, चूरा 60 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन

बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्ति 25 से 280 रुपये तक के बिके। मध्यम वर्गीय परिवार सोने और चांदी के सिक्कों की पूजा कर महालक्ष्मी को आमंत्रित करने की जुगत में है तो अन्य लोग मूर्ति के अलावा कॉपी, कलम, दवात, जबकि व्यापारी समुदाय पारंपरिक रूप में बहिखाता, काली स्याही का कलम खरीदते देखे गए। एक व्यापारी ने बताया कि जबसे रिकार्ड सीडी मेें फीड होने लगा तब से कंप्यूटर पर भी स्वास्तिक बनाकर पूजा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें