फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग स्थगित, लिपिक को किया निलंबित

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएसए कार्यालय पर सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के सहायक अध्यापक के पदों पर काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि जो मेरिट का कट ऑफ जारी किया गया है उसमें गड़बड़ी की गई। यहां तक कुछ अभ्यर्थियों के कट आफ मेरिट में आने के बाद भी उनका नाम सूची से गायब करने का आरोप लगाया। हंगामा देर शाम तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे एडीएम को भी अभ्यर्थियों ने घेर लिया। इस दौरान अभ्यर्थियोें की अधिकारियों से कई बार नोंक झोक हुई।
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी की बेसिक शिक्षा सचिव सेवार्ता के बाद काउंसिलिंग को स्थगित कर दिया गया। मेरिट सूची में गड़बड़ी करने वाले लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान विषय के लिए सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग चल रही हैै। इसके पूर्व चार चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी थी, लेकिन अभ्यर्थियों के न आने से काफी सीटें रिक्त रह गई थी। शासन के निर्देश पर रिक्त सीटों पर 20 गुना अभ्यर्थियों को सोमवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। काफी संख्या में अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय पर सूची चस्पा न देख अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक बजे सूची चस्पा होने के बाद अभ्यर्थियों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थी बिंदू तिवारी, अभिषेक चौबे, योगेंद्र सिंह, राजेश, गणेश, संतोष कुमार पांडेय का आरोप था कि मेरिट सूची मेें गड़बड़ी की गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की पिछली काउंसिलिंग में मेरिट 68 थी इस बार की काउंसिलिंग में 64 कर दिया गया। बीच के अभ्यर्थियों के नामों का गायब कर दिया गया है। अभ्यर्थियों ने फिर से सूची बनाए जाने की मांग की। हंगामा करीब चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अजय कांत सैनी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अभ्यर्थियोें की एडीएम के साथ भी काफी नोंक झोक हुई। अभ्यर्थी सूची में गड़बड़ी करने वाले लिपिक पर कार्रवाई की मांग के साथ नई सूची जारी करने पर अड़े रहे। बाद में एडीएम ने डीएम के पास जाकर मामले से अवगत कराया। जिसके बाद डीएम ने बेसिक शिक्षा सचिव से वार्ता की और उसके बाद बीएसए को काउंसिलिंग प्रक्रिया को निरस्त करने का निर्देश दिया। एडीएम अजय कांत सैनी ने बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को आयोजित काउंसिलिंग को निरस्त कर दिया गया है। सूची में गड़बड़ी करने वाले लिपिक राकेश मणि को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया गया है। इसके अलावा शासन का जैसा निर्देश होगा उसी के अनुसार आगे काउंसिलिंग की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें