हैंसर। शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की बैठक सोमवार को धनघटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने कहा कि गत गुरुवार को बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से जारी पदोन्नति आदेश का लाभ सभी शिक्षकों को नही मिलेगा। जिले में कुल 1077 प्राथमिक विद्यालयों सृजित पद के सापेक्ष करीब 540 प्रधानाध्यापक कार्यरत है। जबकि प्रधानाध्यापक के 400 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के 955 पद सृजित है जिसके सापेक्ष 710 सहायक अध्यापक कार्यरत है। कहा कि सचिव के आदेश में पांच वर्ष पूर्ण शिक्षकों के पदोन्नति की बात कही गई है। जबकि जिले में इस शर्त को पूरा करने वाले शिक्षकों की संख्या मात्र 60 है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला बेसिक अधिकारी से मिल कर चार वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले या दिसबंर 2014 तक पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति का ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सुरेश मौर्य, जयवर्धन वर्मा, मनोज कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।