संतकबीरनगर। शनिवार की शाम बहन के साथ खेत की तरफ गई एक किशोरी से रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। युवकों ने किशोरी का कपड़ा भी फाड़ दिया।
बहन के शोर मचाने पर परिवार के लोगोें के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पकडे़ जाने के भय से बाइक सवार युवक भाग निकले। ऐसा आरोप कोतवाली क्षेत्र के तामाखास की रहने वाली पीड़िता ने लगाया। परिजनों के साथ पीड़िता रविवार को कोतवाली आई थी। आरोप था कि बाइक सवार युवकों ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल आर के राय का कहना था कि प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।