फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट मिलने पर बैंक में हंगामा

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक बघौली में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक हजार के नौ नोट को फर्जी बताकर एक व्यक्ति नोट को वापस करने की मांग बैंक कर्मियों से करने लगा। बैंक कर्मियों के मना करने पर वह व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे बघौली निवासी गंगा राम का कहना है कि 11 अक्टूबर को बैंक से नौ हजार रुपये निकाले थे। उस रुपये को लेकर वह खलीलाबाद के व्यवसायी के यहां सामान खरीदने गया। तो व्यापारी ने नोट को नकली बताकर लेने से इंकार कर दिया। आज बैंक मैनेजर से शिकायत की और नोट बदलने की मांग की। मैनेजर ने नोट बदलने से इंकार कर दिया। मैनेजर ने लेजर की जांच कराई तो 11 अक्टूबर को एक व्यक्ति द्वारा नकली नोट जमा किए जाने का मामला खुला। जिसके बाद उस व्यक्ति को बुलाकर रुपये वापस कराए और गंगाराम को सही नोट दिलवाया। बैंक में हंगामा पर पुलिस भी अंदर पहुंच गई और नकली नोट कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर छोड़ दिया। बैंक मैनेजर एनबी दूबे ने बताया कि गंगा राम ने नकली नोट मिलने की शिकायत की। जिसके बाद लेजर मंगाया गया तो नकली नोट जमा करने वाले व्यक्ति के बारे में पता चला। उस व्यक्ति को बुलाकर नकली नोट सौंप दिया गया और असली नोट जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें