फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरदहिया में पकडे़ गए प्रेमी युगल

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को बरदहिया बाजार में एक व्यक्ति के घर में रह रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने परिजनों की सूचना पर पकड़ लिया। दोनों एक ही गांव के अलग-अलग बिरादरी के रहने वाले हैं। दोनों के परिजन कोतवाली पहुंचकर काफी समझाया लेकिन दोनों साथ जीने-मरने की जिद पर अडे़ रहे।
विज्ञापन

प्रेमिका का कहना था कि उसके मां-बाप ने उसकी शादी बखिरा क्षेत्र में छह माह पूर्व की थी। पति पूर्व में दो पत्नियों को छोड़ चुका था और उसे भी छोड़ देने की धमकी देता रहता था। गांव के एक युवक से उसका तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पूर्व दोनों घर से भागकर लखनऊ चले गए। कुछ दिन पूर्व प्रेमी युगल खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में एक व्यक्ति के घर में किराए पर रहने लगे। प्रेमिका के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल गोरखनाथ सिंह यादव का कहना था कि मामले में जांच की जा रही है।

12वीं की छात्रा प्रेमी संग भागी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल क्षेत्र की एक छात्रा प्रेमी संग शनिवार को भाग गई। छात्रा के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो रविवार को मेंहदावल थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

चर्चा है कि छात्रा 12वीं में पढ़ती है। कुछ वर्षों से कस्बे के एक युवक से छात्रा का प्रेम संबंध था। एक माह पूर्व महराजगंज के आनंद नगर में परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़कर लिया था। शनिवार को परिजनाें को झांसा देकर छात्रा प्रेमी संग भाग गई। परिजनाें को प्रेमी की बाइक बस्ती शहर के हड़िया ओवर ब्रिज के नीचे लवारिश हालत में मिली। परिजनाें ने प्रेमी के खिलाफ थाना मेंहदावल मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें