फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर सतर्क दृष्टि रखे :डीएम

Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें दीपावली, मुहर्रम एवं छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा न कायम होने पाए। दीवापली के समय लक्ष्मी मूर्तियों की स्थापना एवं मुहर्रम पर ताजियों की स्थापना उन्हीं जगहों पर हो जहां पूर्व में मूर्तियां स्थापित की गई हैं। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर जगह सर्तक दृष्टि रखी जाए। पर्याप्त मात्रा में फोर्स की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाय। दीपावली पर कही भी अवैध रूप से पटाखों की बिक्री न होने पाए। साथ ही अवैध रूप से पटाखे बेंचने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणकर अराजकतत्वों को पूर्व से ही चिह्नित कर ले। साथ ही सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक कर लिया जाए। उन्होंने थानाध्यक्षों को अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती से पेश आने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि जनसामान्य की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम अजयकांत सैनी, सीडीओ रामनरेश, एएसपी डॉक्टर मनोज कुमार, एसडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, राजाराम, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें