फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज च्वाइस लॉक, छात्रों का हंगामा

Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बीएड काउंसिलिंग के दौरान कुछ छात्रों के मोबाइल पर कॉलेज लॉक का मैसेज आने के बाद हंगामा शुरू हो गया। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज च्वाइस ही नहीं किया तो कॉलेज कैसे लॉक हो जा रहा है। नाराज विद्यार्थियों ने गेट पर एक महाविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल को जला दिया। पुलिस ने लाठी भांज कर तितर-बितर किया। काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि 700 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से 640 की काउंसिलिंग हुई।उनकी फीस जमा करा ली गई है।
बीएड की काउंसिलिंग पिछले पांच अक्टूबर से चल रही है। बृहस्पतिवार को विद्यार्थी काउंसिलिंग कराने आए थे। कॉलेज गेट के बाहर कई महाविद्यालयों ने स्टाल लगाकर छात्रों को अपने यहां नामांकन के लिए प्रचार कर रहे थे। काउंसिलिंग कराकर वापस लौटते ही उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगा कि उनका कॉलेज लॉक हो गया है।
विज्ञापन

परेशान विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग प्रभारी और अभिभावकाें को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद काफी हंगामा होने लगा। छात्रों ने एक महाविद्यालय के स्टाल को जला दिया। काउंसिलिंग में आईं प्रतिभा, प्रज्ञा यादव, भावना पांडेय, सुमन, शोभा, आसिफा खातून, बबिता, सविता आदि ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी मर्जी के बिना कॉलेज लॉक कर दिया जा रहा है।
हंगामे की सूचना पर कोतवाली के एसएसआई आरके राय पुलिस फोर्स के साथ पहुुंचे और लाठीचार्ज करा दिया। गेट पर लगे विभिन्न महाविद्यालयों के पोस्टर और टेंट को हटवा दिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य अजय कुमार पांडेय का कहना था कि छात्र काउंसिलिंग कराकर जब वापस जाने लगे तो उनके मोबाइल पर कॉलेज लॉक का मैसेज आ गया। बीएड के कुछ कॉलेजों ने वेबसाइट को हैक कर लिया है और अपने कॉलेजों की च्वाइस लॉक कर दिया है। इसमें कहीं न कहीं छात्रों ने अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को लीक किया है। मामले की जानकारी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को दे दी गई है।
किसके आदेश पर लगा था स्टॉल
एचआरपीजी कॉलेज गेट के बाहर विभिन्न महाविद्यालयों ने स्टॉल लगाकर छात्रों को अपने कॉलेज का च्वाइस लॉक करने का ऑफर दे रहे थे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का प्रचार भी कर रहे थे। यह कॉलेज किसके आदेश पर काउंसिलिंग सेंटर के बाहर टेंट और स्टाल लगाकर अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे। उन्हें पहले ही क्यों नहीं हटवाया गया। इस बात की चर्चा काउंसिलिंग में आए अभिभावकों में होती रही।
विज्ञापन

35 काउंसिलिंग रिजेक्ट, आज हो सकते हैं शामिल
एचआरपीजी कॉलेज में पांच और सात अक्टूबर को काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों में से 35 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने रिजेक्ट कर दिया है। काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि 35 छात्रों ने कॉलेज च्वॉइस लॉक नहीं किया है जिसके चलते उनकी काउंसिलिंग रिजेक्ट हो गई है। अभ्यर्थी फिर से काउंसिलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो वे 10 अक्टूबर को 500 के बैंक ड्राफ्ट के साथ काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें