फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिट बरामदगी में चार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे(ब्यूरो)। छापामारी में मंगलवार रात को बरामद 300 लीटर अपमिश्रित स्पि्रट की बरामदगी मामले में बुधवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि दो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि डड़वा गांव निवासी गंगाराम मौर्या के हाइवे के किनारे स्थित घर में अपमिश्रित स्पि्रट छुपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम और इंस्पेक्टर रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी टीम ने छापा मारा। इस दौरान गंगाराम के घर से छह गैलनों में रखा करीब 300 लीटर अपमिश्रित स्पि्रट मिला। मौके से गंगाराम के बेटे सरवन मौर्य और अखिलेश शर्मा निवासी बन्हैता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने बताया कि इस धंधे में डड़वा निवासी सुखसागर तिवारी और बन्हैता निवासी रमेश शर्मा भी शामिल है। सुखसागर तिवारी के कहने पर स्पि्रट को सरवन के सहयोग से उसके घर में छुपाया गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बरामद स्पि्रट जहरीली है और इससे अवैध रूप से शराब तैयार किया जाता है। इस मामले में पकडे़ गए सरवन मौर्य ,अखिलेश शर्मा के साथ ही रमेश शर्मा, सुखसागर तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें