फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर विवाहिता की हत्या, बाग में शव मिला

Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही गांव के धोबी पुरवा के पास सागौन के बागीचे में बुधवार को विवाहिता का शव मिला। शव की पहचान धोबी पुरवा निवासी बलईराम की विवाहिता बेटी लक्ष्मी के रूप में हुई है। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर एएसपी, सीओ, डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की। वहीं देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई और पुलिस हरकत में आयी। इस मामले में दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद एक युवक को छोड़ दिया गया। देर रात लक्ष्मी के पिता बलईराम की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

धोबी पुरवा निवासी बलईराम ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे उसकी बेटी लक्ष्मी(20) के मोबाइल पर शाम पांच बजे पति सुजीत और साढ़े सात बजे लक्ष्मी के मामा निरहू ने फोन किया था। मामा से फोन पर बात करते हुए लक्ष्मी घर से बाहर निकली थी। देररात तक घर न लौटने पर उसे तलाशा गया पर वह नहीं मिली। बुधवार को सागौन के बागीचे में शव मिलने की सूचना पर वह वहां पहुंचे तो पता चला शव उनकी बेटी का है।
लक्ष्मी का विवाह इसी वर्ष 18 मई को सुजीत पुत्र हरिहर ग्राम जंगल कला पलथिया थाना कोतवाली खलीलाबाद के साथ हुआ था। एक माह ससुराल में रहने के बाद वह मायके आयी थी।
विज्ञापन

वह गर्भवती भी थी। शव की स्थिति देख पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाहिता की नाक से झाग निकल रहा था और ओठ नीले पड़ गए थे। एक पैर में चप्पल भी थी। घटनास्थल पर जुटे लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो कई बिंदुओं पर विवेचना हो रही है। इसमें संबंधों के चक्कर में हत्या भी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई और जल्द खुलासा कर सकती है। देर रात तक एएसपी डॉक्टर मनोज कुमार और सीओ ने दोनों युवकों से पूछताछ की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी की मौत गला दबाने से होना पाया गया है। एसओ को इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। वजह जानने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

-अतुल शर्मा ,एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें