फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की कटान तेज, दहशत

Fri, 11 Jul 2014 05:31 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर। घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्वि जारी है। बुधवार को नदी की धारा ने जियो ट्यूब को बहाने के बाद तुर्कवलिया नायक गांव के समीप एमबीडी बांध से करीब 100 मीटर की दूरी पर कटान तेज कर दी है। नदी की कटान को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। सिंचाई विभाग ने कटान को रोकने के 25-25 लाख रुपए की तीन कार्य योजना को बनाकर शासन से धन की मांग की है। गुरुवार को सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने बांध पर दौरा कर जिम्मेदार लोगों को बांध को सुरक्षित रखने के लिए तेज गति से कार्य करने का निर्देश दिया। गत मंगलवार को घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्वि शुरू हुई और बुधवार के देर शाम तक नदी ने विकराल रूप धारण करके चपरा पूर्वी के दक्षिण नदी की धारा को मोड़ने के लिए लगाया गया जियो टयूब बह गया। नदी के जल स्तर में तेजी के साथ हुए बढ़ोत्तरी के कारण एमबीडी बांध पर दबाव बढ़ गया। उधर नदी तुर्कवलिया गांव के करीब 500 मीटर के लंबाई में कटान करते हुए एमबीडी बांध के उस तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है जहां बांध पर बोल्डर नहीं लगाया गया है। ग्रामीण फेकू, जनार्दन, जवाहिर, पारस, परमात्मा आदि का कहना है कि नदी ने रात भर में करीब 10 मीटर कटान करके बांध के तरफ रूख कर ली है। ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई विभाग के लोग कटान को रोकने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। कटान इसी गति से हुई तो दो दिनों के भीतर नदी बांध को काटना शुरू कर देगी। गंडक के मुख्य अभियंता एके सेठी ने बांध पर दौरा करके मरम्मत कार्य को देखा और कार्य में तेजी लाने का आदेश मातहतों को दिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता टीएन श्रीवास्तव का कहना है कि जिस स्थान पर नदी कटान शुरू की है वहां के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही। कहा कि 25-25 लाख की तीन कार्य योजना बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नदी का जल स्तर अब धीमी गति से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें