मेंहदावल। क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर शासन का ध्यान दृष्टिगत करने के लिए 14 दिसंबर को भाजपा का मेंहदावल-करमैनी पर प्रस्तावित पैदल मार्च की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को श्रीजगद् गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज में बैठक की।
बैठक में पार्टी के महामंत्री राजेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश सरकारें जनहितकारी योजनाओं का नजरअंदाज करते हुए भ्रष्टाचार व अनियमितता को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। इससे आम जनमानस खुद को लुटा हुआ महसूस कर रहा है। सड़कों की बदहाली, अनियमित तरीके से बिजली आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता समेत कई जनसमस्याएं घर-घर बैठ गई हैं। भाजपा कार्यकर्तागण घर-घर जाकर लोगों में पार्टी की जनहितकारी नीतियों से परिचित कराएं। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का मिशन 2014 मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह से सफल हो। बैठक में शिवाजी, दीनानाथ राय, आशीष तिवारी, विष्णुदेव तिवारी, जितेंद्र चौबे, अविनाश पांडेय, सर्वेश तिवारी, अविनाश पांडेय, यूथ ब्रिगेड के आनंद श्रीवास्तव, वेणी तिवारी, रजनीश मिश्र, सुधीर, गोलू समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी तरह उक्त पदयात्रा के लिए कछार मंडल के महामंत्री कमलेश शुक्ला ने भी करमैनी में बैठक करके कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्द्धन करने का प्रयास किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष लालजी शाही, कौशलेंद्र, अर्जुन, कमलेश सिंह, छोटन सिंह, शेरबहादुर सिंह, उपेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह, रामप्रताप मिश्र, रामशरन सिंह समेत भाजपा के कई कछार कार्यकर्ताओं ने तैयारी बैठक में शामिल होकर पैदल मार्च को सफल बनाने का संकल्प लिया।