फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरपीजी में हुआ योग शिविर का आयोजन

Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को योग के माध्यम से निरोग रहने के गुर बताए गए। योग शिविर का नेतृत्व भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राज रतन सेन सिंह ने किया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक राज नारायण योेगी ने कहा कि योग भारतीय परंपरा व संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आदि काल में ऋषियों, मनीषियों ने तप के बल पर इसकी सिद्धि प्राप्त की। योग के ज्ञान को भारतीय ही नहीं दुनिया ने स्वस्थ रहने क ा मंत्र माना है। आज विश्व में योग की चर्चा हो रही है और लोग निरोगी काया के लिए योग कर रहे हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से खान-पान में शुद्धता बरतने, शाकाहारी आहार को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि योग से सभी रोगों का सफल निदान संभव है। योगी ने प्राणायाम के साथ योग के अन्य आसन बताए और सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षक रविंद्र ने आसन, व्यायाम व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और स्वस्थ रहने के लिए खडे़ हो कर पानी नहीं पीने, सायं काल दही, नींबू, मूली, टमाटर, अमरूद, आदि नहीं खाने की सलाह दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉक्टर सूर्यनाथ पांडेय, डॉक्टर मंजू मिश्रा, माधुरी सिन्हा, किशोर वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रामसिंह, अशोक कुमार आर्य, शिवकुमार यादव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें