फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी को गोली मारने के आरोपी ने सरेंडर किया

Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर के काजीपुर चौराहे पर तीन दिन पूर्व कपड़ा व्यवसायी विशाल जायसवाल को गोली मारने वाले आरोपी ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए बस्ती जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद के बरदहिया बाजार निवासी विशाल जायसवाल नगर पंचायत मगहर के काजीपुर चौराहे पर रेडिमेड कपडे़ की दुकान चलाते हैं। गत 4 दिसंबर को ब्लेजर का पैसे मांगने पर गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया गांव निवासी संतोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला ने व्यवसायी विशाल जायसवाल को गोली मार दी थी। गोली लगने से व्यवसायी घायल हो गया था। घायल व्यवसायी को परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए। घायल व्यवसायी के भाई राहुल ने गत 5 दिसंबर को संतोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला समेत अन्य पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, घटना के विरोध में व्यापारियों ने 5 दिसंबर को मगहर में दुकानें बंद कराई थी और विरोध प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि यदि जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है। कोतवाल बब्बन यादव का कहना है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते शनिवार को आरोपी संतोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें