फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज का रहा दबदबा

Fri, 01 Nov 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुआ। जिसमें तहसील क्षेत्र के 7 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य मैथिलीशरण श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें एचआर इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक ने मशाल के साथ ग्राउंड का चक्कर लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में आफताब आलम एचआर इंटर कॉलेज प्रथम, पंकज यादव एचआर इंटर कॉलेज द्वितीय तथा रामसजीवन लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार तृतीय रहे। गोलाक्षेपण सीनियर बालक में गंगेश्वर टुंगपार प्रथम, आफताब एचआर इंटर द्वितीय, बृज भूषण यादव संतकबीर आचार्य रामबेलास इंटर कॉलेज मगहर तृतीय रहे। चक्रक्षेपण सीनियर बालक में गंगेश्वर टुंगपार प्रथम, दिनेश यादव टुंगपार द्वितीय, ओम प्रकाश सिकरी तृतीय रहे। जूनियर वर्ग के गोलाक्षेपण में नीरज टुंगपार प्रथम, इंद्रेश यादव टुंगपार द्वितीय तथा अभिषेक कनौजिया एचआर इंटर कॉलेज तृतीय रहे। लंबी कूद में एचआर इंटर कॉलेज के मोहम्मद शरफराज प्रथम, मगहर के सुरजीत द्वितीय तथा टुंगपार के राजकुमार तृतीय रहे। जूनियर चक्रक्षेपण में टुंगपार के नीरज प्रथम, त्रिपुरारी द्वितीय तथा टुंगपार के इंद्रेश यादव तृतीय स्थान पर रहे जबकि जूनियर ऊंची कूद में मगहर के सुरजीत प्रथम, सिहटीकर के शैलेष यादव द्वितीय तथा सुबोध तीसरे स्थान पर सफलता हासिल किए। खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर आर के सिंह, योगेंद्र सिंह, रामयश चौरसिया, सुरेश सिंह, सुधीर सिंह, राम नेवास, महेंद्र यादव, नसीम अहमद, रणधीर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी दौड़ प्रतियोगिता
खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में दौड़ की प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से होगी। उन्होेंने बताया कि एचआर इंटर कॉलेज की फील्ड में पानी लगने की वजह से दौड़ प्रतियोगिता स्पोर्ट स्टेडियम में कराई जाएगी। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि सुबह आठ बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें