फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम क्षणों में भी नहीं बदलेगा परीक्षा केंद्र

Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नया फरमान जारी किया है। इसके तहत परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालय की शिकायत अगर परीक्षा शुरू होने के अंतिम चरण में मिलती है तो परीक्षा केंद्र नहीं बदला जाएगा। इसके बदले वहां का पूरा स्टाफ बदल कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा है कि केंद्र निर्धारण की संपूर्ण कार्यवाही समय सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से की जाए। केंद्र निर्धारण के उपरांत किसी भी दशा में अंतिम क्षणों में अथवा परीक्षा के दौरान केंद्र को परिवर्तित न की जाए। किसी विपरीत परिस्थितियों में शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस की हर संभव मदद ली जाए। उन्होेंने कहा है कि केंद्र निर्धारण की संपूर्ण कार्यवाही परीक्षा शुरू होने की तिथि से कम से कम तीन सप्ताह पूर्व कर ली जाए। यदि किसी केंद्र पर सामूहिक नकल होता है तो संबंधित केेंद्र पर स्टाफ बदल कर परीक्षा संपन्न कराया जाए। लेकिन किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र को परिवर्तित न किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक उमानाथ का कहना है कि बोर्ड ने नया आदेश भेजा है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर बोर्ड के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें