फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर हुई कार्रवाई से कमिश्नर भी असंतुष्ट

Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कमिश्नर सुशील कुमार ने जिले में मिठाई और खाद्य पदार्थों की जांच पर असंतोष व्यक्त किया है। दीपावली के मद्देनजर डीएम को निर्देश दिया है कि वे जनपद में विशेष अभियान चला कर छापेमारी कराएं। एडीएम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों की जांच किए जाने के संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

कमिश्नर सुशील कुमार ने गत 10 अक्टूबर को समीक्षा बैठक की थी। जिसमें संतकबीरनगर जनपद में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छापे और निरीक्षण की कार्रवाई नहीं होने पर हैरत जताई थी। कमिश्नर ने विशेष अभियान चलाकर छापेमारी कराए जाने का निर्देश डीएम को दिया था। एडीएम भोलानाथ मिश्र ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और जनमानस के जरिए मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदी जाती है। जनपद में मिलावट को लेकर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इसको दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मिठाई की दुकानों और थोक और फुटकर किरानों की दुकानों के खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण किए जाने का निर्देश मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिया गया है। प्रत्येक माह की 31 तारीख को सूचना भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार सहाय का कहना है कि विशेष अभियान चला कर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। यदि कहीं मिलावटी की पुष्टि हुई तो संबंधितों के खिलाफ नियमा अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें