फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणा में नहीं चाहिए लालबत्ती: अब्दुल कलाम

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के सच्चे और टिकाऊ सिपाही हैं। दक्षिणा में उन्हें लालबत्ती नहीं चाहिए। जनता की अदालत से उन्हें जो मिलेगा, वह स्वीकार होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी उन्हें लालबत्ती और पद दिलाने का लालच दिए थे, जिसे वे ठुकरा दिए थे। उन्हें पद और लालबत्ती की भूख नहीं है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खां उनके नेता हैं। वे विपक्ष में रह कर भी जनता की लड़ाई लड़ते रहे। अगडे़, पिछडे़ और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए जरूरत पड़ी तो वे खून का एक-एक कतरा बहा देंगे। सपा प्रत्याशी भालचंद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान आया है कि अब्दुल कलाम को लालबत्ती दिलाने के बाद ही सांसद बनूंगा, ऐसा बयान देना मानसिक संतुलन के बिगड़ जाने का संकेत है। वे सत्ता में रहें या सत्ता से बाहर रहें, जनता की सेवा के लिए सपा के कार्यकर्ता के रुप में सदैव संघर्ष को तैयार रहते हैं। अभी चुनाव में छह महीने बाकी हैं। अभी पार्टी ने किसी को पार्टी का सिंबल नहीं दिया है। पार्टी जिसे सिंबल देगी, वही चुनाव लडे़गा। पार्टी मुखिया का निर्णय सर्वमान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें