संतकबीरनगर। तंबाकू सेवन पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक विद्यालयोें में पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याें को तत्काल विद्यालयों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल ने तंबाकू सेवन पर रोक लगाने के लिए स्कूलों में होर्डिंग और पोस्टर लगाए जाने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में तंबाकू सेवन रोकने के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीआईओएस उमानाथ ने जनपद के उच्चतर माध्यमिक और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए विद्यालय के मुख्य द्वारा पर तथा अन्य मुख्य जगहों पर तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों पर आधारित पोस्टर एवं होर्डिंग लगाना सुनिश्चित करें जिससे छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा सके। उन्होंने इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया है।