फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर अनुदेशकों को सौगात मिली

Wed, 23 Oct 2013 05:38 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली पर अनुदेशकों को सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। पिछले चार माह से मानदेय की आस लगाए अनुदेशकों के मानदेय के मद में सरकार ने 29 लाख 82 हजार रुपया जारी किया है। जल्द ही अनुदेशकों के खाते में दो माह का मानदेय भेजा जाएगा। जिसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जुलाई में सर्व शिक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर सात हजार मानदेय पर अनुदेशकों की तैनाती की गई। इन अनुदेशकों के जिम्मे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यायाम आदि भी सिखाने का कार्य था। अनुदेशक ईमानदारी से अपने कार्यों का निवर्हन कर रहे थे। अनुदेशकों को कार्य करते हुए चार माह बीत गया था लेकिन उन्हें मानदेय नहीं दिया गया था। जिससे अनुदेशक काफी परेशान थे। अनुदेशकों ने इसके लिए कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारी से मानदेय दिए जाने की मांग की थी। लेकिन धीरे-धीरे चार माह हो गया और मानदेय नहीं मिला। दीपावली त्योहार को देखते हुए शासन ने अनुदेशकों के मानदेय के मद में 29 लाख 82 हजार रुपया जारी किया है। इस पैसे से अनुदेशकों को दो माह का मानदेय दिया जाएगा। मानदेय का धन जारी होने की सूचना पर अनुदेशकों में खुशी व्याप्त हो गई है।

अनुदेशकों के मानदेय के मद में 29 लाख 82 हजार रुपये जारी हुआ है। जिसमें से दो माह का मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए सभी अनुदेशकों से बैंक पास बुक की फोटोकॉपी मांगी गई है। पैसा अनुदेशकों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शशि कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान

प्रमाण पत्र सत्यापित कराएं अनुदेशक
बीएसए राम सिंह ने बताया कि अनुदेशक तत्काल राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर पासबुक की छाया प्रति प्रमाणित कर बीएसए कार्यालय में जमा कर दें। शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी विकास खंड कार्यालय पर करवा लें। उन्होंने सभी बीईओ को अनुदेशकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें