फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील की जगह दिया जा रहा बिस्कुट

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। विकास खंड बघौली के प्राथमिक विद्यालय पड़ोखर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिड-डे मील की जगह बिस्कुट देकर काम चलाया जा रहा है। यह हालात विद्यालय पर हैंडपंप खराब होने की वजह से हो रही है। प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पड़ोखर में 101 बच्चों का नामांकन है। विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए एक शिक्षक व दो शिक्षामित्र तैनात हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन के लिए तीन रसोइयां भी तैनात की गयी हैं। विद्यालय स्थिति रसोइया शकला व शनिचरा ने बताया कि फरवरी माह से सरकारी हैंडपंप खराब हैं। गांव से पानी लाकर भोजन बनाया जा रहा है। ग्रामीणाें द्वारा पानी न देने के कारण तीन दिन से भोजन नहीं बन रहा है। शिक्षामित्र शहेलाबानु ने बताया कि बिस्कुट देकर बच्चों को विद्यालय पर रोका जा रहा है। मध्याह्न भोजन न बन पाने के कारण बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। जबकि ब्लॉक और तहसील दिवस में हैंडपंप ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन उस पर कोई ध्यान नही दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद ने कहा कि अगर विद्यालय पर भोजन नहीं बन रहा है तो इसकी जानकारी नहीं है। जल्द ही जांच कर मध्याह्न भोजन बनवाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें