फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में नो रूम, लोग हो रहे परेशान

Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अक्टूबर के दूसरे पखवारे में ही दिल्ली और मुंबई से गोरखपुर, बिहार की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में दीपावली की छुट्टी में अपने घर को लौटने वालाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर पर मौजूद सदस्य जैसे ही छुट्टी के बाद भी ट्रेन में कन्फर्म सीट न मिलने से त्योहार के समय अपने परिवार से न मिल पाने की बात पता चल रही है। उनके चेहरे लटक जा रहे हैं। ऐसे में त्योहार की खुशियां फीकी पड़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

बस्ती, संतकबीरगनर, सिद्धार्थनगर के रहने वाले ऐसे लोग जो दिल्ली और मुंबई में रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। वे नवंबर के पहले सप्ताह में पड़ने वाले दीपावली और छठ पर्व पर अपनों के साथ त्योहार की खुशियां मनाना तो चाहते हैं। मगर ट्रेनों में की अभी से कन्फर्म सीट मिलने की संभावना नहीं के बराबर हो गई है। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। इससे दिल्ली, मुंबई में रहने वाले लोगों को अपनों संग त्योहार की खुशियां मनाने में संकट खड़ा हो रहा है। कुछ लोग अब तत्काल तो कुछ इंटरनेट कैफे वालाें से जुगाड़ लगाने में जुट गए हैं। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली व मुंबई से सीधे गोरखपुर, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। कई परिवार आखिरी समय में तत्काल के भरोसे पर्व को अपने परिवार संग मनाने के लिए जोर आजमाइश करने की तैयारी में जुट गए हैं।

इन ट्रेनों में है नो रूम की स्थिति
दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, हिसार से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली से बरौनी को जाने वाली वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अभी से नो रुम की स्थिति बन गई है। मुंबई की ओर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस में भी यही हाल है। साथ ही जम्मूतवी की ओर से आने वाली लोहित एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी आरक्षित सीट मिलने की संभावना नगण्य है।
विज्ञापन


बकरीद मना कर लौटने वाले भी झेल रहे मुसीबत
बकरीद बिताकर मुस्लिम परिवार के लोगाें का मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद या जम्मू कश्मीर वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मगर जिन लोगों ने पहले से वापसी की सीट कन्फर्म नहीं करा ली थी, अब उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, अंबाला, मुंबई, हैदराबाद या जम्मू की ओर वापसी की अधिकांश ट्रेनों जैसे वैशाली, गोरखधाम, आम्रपाली, अमरनाथ, कोचीन, कुशीनगर में पूरे अगस्त महीने में नो रूम की स्थिति बन गई है। इससे इन स्थानों पर जाने वाले यात्रियाें को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को गोरखपुर से होकर वाया लखनऊ, दिल्ली या मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में आसानी से घुसने की भी जगह नहीं थी। जिसके पास कन्फर्म बर्थ थी वेटिंग टिकट वाले यात्री उनसे बैठने की जगह देने की गुजारिश कर रहे थे। वहीं ट्रेनों में तैनात टीटीई के आगे पीछे प्लेटफार्म से लेकर बर्थ में लोग घूमकर किसी तरह कन्फर्म सीट देने की जुगाड़ कर रहे थे।

निरस्त टिकट पर कई हैं दावेदार
जैसे ही किसी की कन्फर्म सीट निरस्त हो रही है। इंटरनेट व बुकिंग खिड़की पर फौरन उसको बुक कराने वाले इंतजार में खड़े रहते हैं और अवसर का तुरंत लाभ उठाने से नहीं चूक रहे हैं।

सीट बुकिंग कराने में सजगता जरूरी
स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी का कहते हैं कि त्योहार मनाने व बिताने के बाद वापस जाने वालों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसलिए यात्रियों को समय से सीट बुक कराने की कोशिश में रहना चाहिए। ताकि समय पर कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें