फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अधिवक्ताओं ने एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया

Fri, 06 Sep 2013 05:35 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील और दीवानी कचहरी परिसर की समस्याओं को लेकर युवा अधिवक्ता मंच ने गुरुवार को एसडीएम खलीलाबाद के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इस दौरान एसडीएम को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

युवा अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष अखंड बहादुर पाल ने कहा कि तहसील और दीवानी कचहरी परिसर में जगह-जगह जलजमाव है। जिसके निराकरण के लिए तत्काल प्रबंध किए जाएं। परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण गंदगी एवं प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा रहता है। इसके निपटारे के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि परिसर में फॉगिंग मशीन से प्रतिदिन छिड़काव किया जाए। जिससे परिसर में मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। परिसर में प्लास्टिक के कप एवं अन्य सामग्री के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मिट़्टी के कुल्हड़ के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाए। परिसर में घुमने वाले छुट्टा पशुओं से आए दिन वादकारी समेत अधिवक्ता भी घायल होते रहते हैं। जिस पर प्रभावी कदम उठाना चाहिए। अधिवक्ताओं के लिए प्रसाधन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से उच्च सुविधायुक्त प्रसाधन गृह की व्यवस्था की जाए। उन्होंने एसडीएम से समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर सरफराज नवाज आलम, रफीक अहमद, अंजय कुमार श्रीवास्तव, राम मिलन चौधरी, अकबाल अहमद खां, अवधेश कुमार, सैय्यद शमशाद अहमद, विवेक कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें