फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का गठन होगा

Fri, 06 Sep 2013 05:35 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मीना मंच के माध्यम से नेतृत्व क्षमता का गुर सिखाया जाएगा। इससे वे अपनी कौशल और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास कर सकेंगी। परियोजना कार्यालय ने 23 सितंबर से पहले मीना मंच गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक की छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं अभिव्यक्ति की क्षमता का सवर्धन करने तथा कौशलों को विकसित करने के लिए मीना मंच का गठन किया जाता है। जिसमें छात्राएं मंच के माध्यम से गांव में जाकर लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करती हैं। अपने-अपने विचारों को व्यक्त करती हैं। इससे उनके नेतृत्व क्षमता का आकलन किया जाता है। मीना मंच के सदस्य विद्यालय के सभी योजनाओं में शामिल होकर उसका प्रचार-प्रसार करते हैं। मीना मंच में 20 छात्राएं सदस्य होती हैं। जिसमें से पांच छात्राओं की कार्यकारिणी समिति गठित होती है। उसी में से एक अध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं दो सदस्य होते हैं। कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। इसमें उन्हीं बालिकाओं का चयन किया जाता है, जो रोजाना विद्यालय आती हों। मीना मंच को एक कीट भी दिया जाता है। जिसमें कुछ किताबें व लघु नाटक के अलावा बच्चों को जागरूक करने के सामान होते हैं। राज्य परियोजना कार्यालय ने बीएसए को पत्र भेजकर 23 सितंबर से पहले मीना मंच का गठन करा लिए जाने का निर्देश दिया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों को 23 सितंबर से पहले मीना मंच का गठन कर उसकी सूची भेजने के लिए कहा गया है। सूची मिलते ही मीना मंच को कीट उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता प्रसाद, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें