फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के ससुराल पहुंचे प्रेमी की पिटाई

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली/संतकबीरनगर। आशिकी के जुनून में प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे एक प्रेमी की शुक्रवार रात ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही थी। मामला दुधारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व खलीलाबाद में प्रेमिका परीक्षा देने आई थी। उसी दौरान खलीलाबाद के रहने वाले युवक से उसका संपर्क हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक-दूसरे के नजदीक चले गए। प्रेमिका की शादी दुधारा क्षेत्र के एक गांव में हो गई और वह ससुराल चली गई। प्रेमिका का पति बाहर नौकरी करता है। इधर, शादी के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका का संबंध बरकार रहा। प्रेमिका के बुलाने पर शुक्रवार की रात प्रेमी उसके ससुराल चला गया। प्रेमिका के घर से बाहर निकलते समय उसके परिजनों और ग्रामीणों ने प्रेमी की पकड़कर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने बुरी तरह से पीटने के बाद दुधारा पुलिस को खबर कर दिया। रात में पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें