फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनलाइन फीडिंग की जानकारी दी

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (एमसीटीएस) एवं टीकाकरण के डाटाबेस की आनलाइन फीडिंग के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय शोध अधिकारियों, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारियों एवं डाटा ऑपरेटरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तीन मास्टर ट्रेनरों ने सभी को प्रसूताओं और शिशुओं की डिटेल व प्रतिरक्षण पंजीकरण की फीडिंग को प्रभावी बनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सभी ब्लॉकों से कुल 30 लोगों ने भाग लिया। प्र्रशिक्षण कार्यक्रम के शुरूआती दौर में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर शंभू सिंह कहा कि सभी ब्लॉकों की एमसीटीएस एवं प्रतिरक्षण के पंजीकरण की फिडिंग बेहद चिंताजनक है। आलम यह है कि कहीं-कहीं नेट पर कोई डाटा नहीं है। इसमें काफी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अभी भी लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और फिडिंग समय से करें। जबकि मास्टर ट्रेनर जिला शोध अधिकारी एचएन दुबे, डीपीएम रविंद्र नाथ तथा जिला डाटा सहायक आपरेटर अजय सिंह ने बारी-बारी से सभी को प्रसूताओं और शिशुओं की डिटेल व प्रतिरक्षण पंजीकरण की फीडिंग को प्रभावी बनाने की जानकारी दी। इसमें गुलेंद्र यादव, डॉक्टर आरएस यादव, डॉक्टर सियाराम यादव, संजय भारती, विमल कुमार, सतेंद्र कुमार यादव, कमलेश्वर सिंह, डॉक्टर गौरव राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

नाश्ते की रही चर्चा
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नाश्ते की पूरे दिन चर्चा रही। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षुओं के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के नाश्ते के लिए शासन स्तर से 5,000 रुपये प्राप्त हुआ था लेकिन नाश्ता बहुत खराब दिया गया। अक्सर प्रशिक्षण कार्यक्रम में 5,000 से 10,000 रुपये शासन स्तर से जिले को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें