फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआर इंटर कालेज रहा चैंपियन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के हीरालाल राम निवास इंटर कालेज में चल रहे दो दिवसीय 15वीं क्षेत्रीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। प्रतियोगिता में हीरा लाल इंटर कालेज खलीलाबाद ने 134 अंक पाकर चैंपियन बना। समापन अवसर के मुख्य अतिथि टुंगपार विद्यालय के प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी ने कहा कि खेलकूद के आयोजन से जहां बच्चों में दम-खम का निर्माण होता है, वहीं टीम के साथ मिलजुल कर काम करने की प्रवृत्ति पैदा होती है। रैली के संयोजक प्रधानाचार्य मैथिली शरण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समापन अवसर पर 800 मीटर जूनियर वर्ग में एचआर इंटर कालेज नित्यानंद यादव प्रथम, एचआर इंटर कालेज के त्रिपुरारी तिवारी द्वितीय तथा भदाह के विशाल कुमार तृतीय रहे। इसी के साथ ही पोलवाल्ट सीनियर वर्ग में एचआर इंटर कालेज के शैलेंद्र यादव प्रथम, एचआर इंटर कालेज के विक्रम यादव द्वितीय तथा भदाह के रणजीत तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर सीनियर वर्ग में एचआर के शैलेंद्र यादव प्रथम, एचआर के विक्रम यादव द्वितीय तथा मगहर के अनूप पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में व्यायाम शिक्षक जोखू प्रसाद, राम निवास यादव, महेंद्र यादव तथा सुधीर कुमार रहे। कार्यक्रम में कालेज की छात्रा नैना चौहान, प्रगति, महिमा, उमा, अर्चना ने रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर राम कुमार सिंह, रमाकांत उपाध्याय, राधेश्याम मिश्र, इंद्रेशधर दूबे, मनोज मिश्र, रामयश, सभाष भट्ठ, रामललित यादव, अरुण ओझा, राकेश मिश्र, सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

किसे कितना मिला अंक
एचआर इंटर कालेज, खलीलाबाद-134 अंक, प्रथम
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज, टुंगपार-53 अंक, द्वितीय
आचार्य रामबिलास इंटर कालेज, मगहर-46 अंक, तृतीय

मन से प्रयास करें तो हासिल होता है मुकाम
हैंसर/धनघटा। धनघटा तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की दो दिनों से चल रही क्षेत्रीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोलई प्रसाद रहे। शनिवार को मिले परिणाम में 400 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में एचआर बकौली का पवन प्रथम, धायपोखर का अशोक द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में पुत्सर का सोनू प्रथम और धायपोखर का धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर विजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में हाफ स्टेप जंप प्रतियोगिता में भोगीपुर का सत्यपाल प्रथम और एचआर बकौली का धर्मेद्र द्वितीय रहा। जबकि जूनियर वर्ग में तिघरा का परशुराम प्रथम, द्वाबा विकास धनघटा के सुजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में एचआर बकौली की ममता प्रथम, भगवानपुर की अभिनीता दूसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर की दौड़ में भोगीपुर के राजमणि प्रथम और एचआर के पवन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। क्रीड़ा प्रतियोगिता झंडा अवरोहण के बाद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक बाबूलाल ने आभार जताया। प्रतियोगिता में क्रीड़ा शिक्षक चंद्रभूषण पांडेय, राधिका पांडेय, मंजू देवी, बाबू लाल यादव समेत अहन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वेणीमाधव इंटर कालेज विजयी
नंदौर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कालेज बखिरा में दो दिवसीय क्षेत्रीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ह्रदय प्रकाश पाठक ने छात्रों को अनुशासन और उत्साह के साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं में दीक्षा त्रिपाठी ने स्वागत गीत, पूजा सारिका ने दहेज गीत, शिवम तथा आशिया और निकिता ने व्यंग्य की प्रस्तुति की। शनिवार को हुई प्रतियोगिता में 500 मीटर बालक वर्ग में रमवापुर सरकारी के अवधेश प्रथम, बखिरा के भागवत यादव द्वितीय रहे। 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रमवापुर सरकारी के राजन प्रथम, मेंहदालव के महाबीर द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में शैलेंद्र मेंहदावल प्रथम, अमरजीत यादव बौरब्यास द्वितीय रहे। 400 मीटर बालक जूनियर वर्ग में प्रदीप सिंह बखिरा प्रथम, दिग्विजय मेंहदावल द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बेणीमाधव इंटर कालेज ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्र, व्यायाम शिक्षक रवि प्रताप सिंह, देवी दत्त शरण, बलवंत विश्वकर्मा, मौलेदु नारायण पांडेय, नवल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें