फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पांच को

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के मोलनापुर ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस के बाबत पांच दिसंबर को बैठक होगी। यह डीपीआरओ ने तय किया है। एडीओ पंचायत मेंहदावल अशोक पांडेय अध्यक्षता करेंगे। उधर, प्रधान ने डीएम, सीडीओ समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शपथ पत्र देकर कर आरोप लगाया है कि कुछ विपक्षी गांव के लोगों के फर्जी हस्ताक्षर बना कर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का कुचक्र रच रहे हैं। इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मोलनापुर में 2273 मतदाताओं में से 1165 के हस्ताक्षर और अंगूठा के साथ ग्राम पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, परमहंस, शिवकुमार, परशुराम, आनंद, अतवारी देवी, संगीता, पानमती, राजकुमार, कौलवासी और गेना देवी ने डीपीआरओ को प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के संबंध में नोटिस दिया था। ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान प्रहलाद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। डीपीआरओ आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने नोटिस पर विचार करने के लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। बैठक सुबह 11 बजे जूनियर हाईस्कूल मोलनापुर में होगी। आवश्यक हुआ तो अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की कार्रवाई 11 बजे से शुरू होगी। एडीओ पंचायत बैठक एवं मतदान में सहयोग करने के लिए अपने विकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों का सहयोग ले सकते हैं। यह आदेश डीपीआरओ ने दिया है। ग्राम प्रधान प्रहलाद ने ग्राम सभा के 496 मतदाताओं के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम और सीडीओ को दिया है। उन्होंने लिखा है कि कुछ विपक्षी चुनावी रंजिश के कारण ग्राम वासियों के फर्जी हस्ताक्षर बना कर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का नोटिस दिया है। वह अपने पद एवं दायित्व के निर्वहन में किसी तरह का अवैधानिक कार्य नहीं किया है। अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर गांव के लोगों ने फर्जी हस्ताक्षर की जांच किसी जिला स्तरीय अधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें