फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसओजी और कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को मगहर पुल के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी के तीन चार पहिया वाहनों को बरामद किया। पूछताछ में पांच नये वाहन चोरों का नाम प्रकाश में आया है, पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी पंकज सिंह टीम के सिपाही राजमंगल सिंह, अनूप राय, बीएन सिंह और अश्वनी राय के साथ रविवार को मगहर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी के वाहनों को गोरखपुर से खलीलाबाद ले जा रहे हैं। एसओजी प्रभारी ने इसकी सूचना एसएसआई कोतवाली आरके राय को दी। कोतवाली और एसओजी की संयुक्त पुलिस ने घेरेबंदी कर मगहर आमी पुल के पास से वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस टीम ने पिकप, कार और एक ट्रैक्टर बरामद किया। कागजात नहीं दिखा पाए। वाहन चोरों की पहचान शिव प्रसाद चौधरी निवासी जोगिया बुजुर्ग कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, सुग्रीव गौड़ उर्फ टेलर निवासी सिधवारी थाना फरेंदा जनपद महराजगंज, रवींद्र सिंह निवासी महुई थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर और आकाश वर्मा निवासी कुरेपवार थाना वजीरगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। शिव प्रसाद ने बताया कि उसने ट्रैक्टर गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के डेईडीहा गांव निवासी सदानंद राय के घर से 4/5 नवंबर की रात चुराया था। सुग्रीव गौड़ ने बताया कि उसे मोतिहारी बिहार से पिकप लाया था। रवींद्र सिंह और अशोक वर्मा ने कार के चुरा कर बेचने के लिए ले जाने की बात कबूल की। इनके गैंग में पांच और सदस्य शामिल हैं। जो गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जिले के निवासी हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पकडे़ गए वाहन चारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें