फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद को लेकर दो पक्ष भिडे़, फायरिंग

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सिरसी पर रविवार को खाद लेने को लेकर सूची में नाम डलवाने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के आमने-सामने हो जाने से गांव में तनाव कायम हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सिरसी साधन सहकारी समिति पर तैनात सचिव रामनरेश चौधरी और सहायक सचिव रामस्वरूप राय रविवार को डीएपी खाद वितरण करने गए थे। समिति पर प्रधान बालेंद्र राय और उनके कुछ सहयोगी वहां पहुंच गए। प्रधान पक्ष के लोग खाद लेने वाले किसानों की सूची पहले बनाने की बात सचिव से की और बाद में जरूरत के हिसाब से वितरण कराए जाने पर जोर दिया। सचिव ने वहीं व्यवस्था शुरू कर दी। उसी दौरान वहां खाद लेने के लिए गांव के कपिश राय पहुंच गए। उन्हाेंने भी सूची में अपना नाम दर्ज कराने की बात कहीं। जिसको लेकर प्रधान पक्ष के लोगों से उनकी तकरार हो गई और मारपीट शुरू हो गई। कपिश राय का आरोप है कि प्रधान बालेंद्र राय और उनके सहयोगियों ने उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा। जान बचा कर वह किसी तरह से भाग कर घर पर आए तो वहां भी लोग पहुंच गए और गाली गलौज देते हुए फिर पीटना शुरू कर दिया। उसी बीच पूर्व प्रधान महेंद्र राय पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। उसी दौरान किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। कपिश राय ने प्रधान बालेंद्र राय समेत नौ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रधान पक्ष से अंजनी राय ने तहरीर दी और आरोप लगाया है कि कपिश राय ने जबरियां मनमाने तरीके से खाद लेने का प्रयास किया और विरोध पर फौजदारी आमादा हो गए। अंजनी राय ने पूर्व प्रधान महेंद्र राय और कपिश राय आदि के खिलाफ तहरीर दी है। चर्चा है कि मामले में सुलह की भी बात चल रही थी। एसओ विजय कुमार पांडेय का कहना है कि खाद को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक, मारपीट हुई है। जांच में फायरिंग की घटना नहीं मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें