फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हुनर भी दिखाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कस्तूरबा की छात्राएं अब पढ़ाई के साथ-साथ अपना हुनर भी दिखाएंगी। इसके लिए कस्तूरबा विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ उनके पोस्टरों को किताबों में भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्राओें में शिक्षा की जागृति बढ़ाने के साथ-साथ उनकी अन्य अभिरुचियों को उभारने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने 15 अगस्त को प्रदेश के समस्त कस्तूरबा विद्यालयों में अन्य कार्यक्रमों के साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया है। यह प्रतियोगिता सर्व शिक्षा अभियान और यूनीसेफ के संयुक्त प्रयास से अन्य कार्यक्रमोें के साथ आयोजित कराया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर पर ही विजयी प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ समन्वयक और कला के शिक्षक चयन समिति में शामिल होंगे। समस्त ब्लाकों से 10 प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। जिसके बाद जिले स्तर की चयन समिति उन पोस्टरों पर अपना निर्णय लेगी। जिले स्तर की चयन समिति में बीएसए, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता, राजकीय कन्या इंटर कालेज की कला शिक्षक और डीसी बालिका शिक्षा पदेन सदस्य होंगी। प्रदेश के प्रत्येक जनपद से पांच सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को चयनित कर राज्य परियोजना कार्यालय को 30 अगस्त तक उपलब्ध कराना होगा। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के अलावा राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। पोस्टर के पीछे छात्रा का नाम, विद्यालय का नाम, जिला आदि अंकित करना होगा। राज्य परियोजना कार्यालय अपने स्तर से पोस्टरों का चयन करेगा उसके बाद सर्वश्रेष्ठ पोस्टर को अपनी किताबों में मुद्रित कर प्रकाशित करेगा। परियोजना निदेशक ने इसे हर हाल में 15 अगस्त को ही कराने का निर्देश दिया है।

पांच विषयों पर आयोजित होगी प्रतियोगिता
परियोजना कार्यालय ने पांच विषय पर प्रतियोगिता आयोजित कराने को कहा है। जिसमें मेरा हक, मेरा विद्यालय, हमें पढ़ना है, मेरा सपना, उड़ान विषय शामिल हैं। इन विषयों में से छात्राओं को एक विषय चुनना होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए दिया निर्देश : बीएसए
बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह का कहना है कि परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार 15 अगस्त को सभी कस्तूरबा विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया जा चुका है। चयन समिति भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें