फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। गुरुवार की रात मगहर चौकी पुलिस ने एक डीसीएम में लदे 17 गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्करों को पकड़ा। जबकि दो तस्कर कोहरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। शुक्रवार को पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मगहर चौकी इंचार्ज मोहम्मद असलम अपने सहयोगियों के साथ गुरुवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकी के निकट एक डीसीएम को पकड़ा। डीसीएम में 17 गोवंशीय पशु ठूंस कर लादे गए थे। मौके से दो तस्कर भी पकडे़ गए। जबकि दो अन्य तस्कर कोहरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए तस्करों की पहचान आजाद निवासी दिलदारनगर गाजीपुर और मिथिलेश निवासी लौतारा थाना रसड़ा जिला बलिया के रूप में हुई। पूछताछ में पकडे़ गए तस्करों ने फरार साथियों का नाम एखलाक निवासी गाजीपुर और शादाब मिर्जा निवासी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तस्कर पशुओं को वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। जिन्हें पकड़ा गया। पकडे़ गए तस्कर समेत चार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पशुओं की देखभाल के लिए आस-पास के लोगों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें