फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 98 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 98 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, 1464 एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को 98 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 1464 हो गई है। स्वास्थ्य महकमा लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों के अलावा अस्पतालों में लोगों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों में ज्यादातर लोग प्रतिदिन पॉजिटिव मिल रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि बाहर से आने वालों लोगों में संक्रमण मिल रहा है। रविवार को 98 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 38, बघौली क्षेत्र में चार, नाथनगर क्षेत्र में 20, मेंहदावल में 13, सांथा में पांच, हैंसर बाजार में पांच, पौली में एक, सेमरियावां में पांच, बेलहर कला में तीन व अन्य जिले के चार लोग शामिल हैं। अब तक जिले में 6279 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 64 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1582 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4751 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 655 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें