फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 971 मरीजों ने कराया इलाज चिकित्सकों ने दिया परामर्श

विज्ञापन
मगहर के नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
मेले में 971 मरीजों ने इलाज कराया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। तीन मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में सांस की तकलीफ के 112, उदर रोग के 88, शुगर के 95 , त्वचा रोग के 142 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए।
विज्ञापन

लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आईं कन्यावती देवी, आरती देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में 28 मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 28 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें