संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जिले का नोडल केंद्र बनाया गया है। जहां पर जिले के चार महाविद्यालयों का सेंटर है। परीक्षा में कुल 1037 अभ्यर्थी नामांकित थे। जिसमे से आठ ने परीक्षा छोड़ दी है। जबकि 969 ने परीक्षा दी।
एचआरपीजी काॅलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एलएलबी की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई है। चार महाविद्यालयों का केंद्र एचआरपीजी कॉलेज को बनाया गया है। जहां पर प्रथम पाली में कुल 658 छात्रों की परीक्षा होनी थी। जिसमें 592 छात्र उपस्थित रहे एवं 66 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 379 छात्रों में दो अनुपस्थित और 377 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में महाविद्यालय के नियंता मंडल द्वारा मुख्य गेट पर एवं आंतरिक सचल दल के जरिए परीक्षा कक्ष में सघन चेकिंग किया गया।
मोबाइल, पर्स, स्मार्ट वाच एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रवेश वर्जित था। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है। इसके साथ ही स्नातक, परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षा भी हुई है। परीक्षा में कही से कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करा लिया गया।