लोहरौली। सेमरियावां ब्लाॅक के दो परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को प्रतिभा खोज परीक्षा कुशलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें 222 स्कूलों के 960 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
बुनियाद इंडिया फाउंडेशन के सब कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अहमद खान ने बताया कि इस वर्ष गोरखपुर व बस्ती मंडल के विभिन्न जनपदों से 222 विद्यालयों के 1202 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से मंगलवार को अब्दुल हकीम एग्री इंटर काॅलेज उजियार दुधारा पर बने सेंटर पर 407 और अवध गर्ल्स इंटर काॅलेज कड़जा पर बने परीक्षा केंद्र पर 553 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।