फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवार की ईंट उजाड़ने के विवाद में मारपीट, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बूदींपार गांव में दीवाल का ईंट उखाड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बखिरा एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में बूदींपार गांव निवासी इस्रावती देवी ने बताया कि 28 मार्च को रात 9:00 बजे दीवार की ईंट उजाड़ने के विवाद में उनके पटीदार संतोष एवं रुना देवी उनके दरवाजे पर आईं और दिव्यांग बेटे को गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें